कुत्ते की पूंछ | Best Funny Story in Hindi

Best Funny Story in Hindi: हास्य हमारे आस पास ही रहता है। आज आप को एक छोटी से प्रेरणादायक funny story सुनाते हैं। थोड़ा हसें और ज्यादा विचार करें।

Best Funny Story in Hindi

Best Funny Story in Hindi: कुत्ते की पूंछ
Best Funny Story in Hindi

चिंटू जी बड़े अप्रसन्न मन और टूटे हुए कदमों से घर से निकल कर ऑफिस जाने के लिए मेट्रो में चढ़े। उनके दुःखी होने की वजह सुबह सुबह बीवी से हुई गर्मागर्म बहस थी। मेट्रो की भीड़ चिंटू जी के संताप में और वृद्धि कर रही थी। चिंटू जी के विचार नकारात्मकता से भरे हुए मन में उथलपुथल मचा रहे थे। जिस पत्नी की इच्छाएं पूरी करने के लिए सुबह से शाम तक ऑफिस में खटते हैं, उसको ही उनकी कोई कद्र नहीं। भीड़ अधिक होने के कारण एक सहयात्री उनसे टकरा गया, तो चिंटू जी को अपना गुस्सा उस पर निकालने का मौका मिल गया।

Crowded Metro Station
Delhi metro image used for story:कुत्ते की पूंछ | Best Funny Story in Hindi

उस सहयात्री ने अपनी गलती ना होते हुए भी माफ़ी मांग कर बात को खत्म कर दिया। इतने में अगले स्टेशन पर एक सुन्दर, सुकोमल, सेंट की भिन्नी भिन्नी महक बिखेरती, मंद मंद मुस्काती हुई कन्या उस भीड़ भरी मेट्रो में चढ़ी और चिंटू जी के पास आ कर खड़ी हो गई। उस लड़की से आ रही महक ने चिंटू जी का ध्यान आकर्षित किया और अब उनके मन में खिन्नता के भावों ने एक प्रेम से भरा राग अटखेलियाँ खा रहा था। मन की प्रसन्नता का कोई पारावार नहीं था। हल्का सा ब्रेक मेट्रो में लगा तो चिंटू जी उस लड़की से टकरा गए और सॉरी बोले।

Best Funny Story in Hindi
Best Funny Story in Hindi: कुत्ते की पूंछ: Delhi Metro image used

लड़की ने भीड़ देखते हुए इस बात को नजरअंदाज किया। लड़की के बुरा ना मानने से चिंटू जी के होंसले बुलंद थे। अब तो हर बार ब्रेक लगने पर चिंटू जी मनचले युवा की तरह बारबार उस लड़की से टकरा रहे थे। लड़की को चिंटू जी की नियत का पता चल चुका था, तो वह क्रोध में बोली कि आप इंसान हैं या जानवर जानबूझ कर मुझ से टकरा रहे हो। चिंटू जी बोले में दोनों हो हूँ, इंसान भी और जानवर भी। क्रोध मिश्रित आचरज से वह लड़की बोली वह कैसे? चिंटू जी बोले तुम मेरी जान और मैं तुम्हारा वर

Conclusion

यह वही चिंटू जी हैं, जो अभी अभी घर से पत्नी से लड़ कर आ रहे थे और सोच रहे थे कि शादी करके उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर दी है। इन औरतों के चककर में बिलकुल भी नहीं पड़ना चाहिए। अकेले रहो और प्रसन्न रहो।

हम सब मन के गुलामों के साथ यही होता है। संसार मिथ्य है, हम सब को पता है, लेकिन संसार फिर हमें बार बार उलझा लेता है। हर बार हम यह सोचते हैं कि हमने यह गलती कर दी अब दोबारा नहीं करेंगे लेकिन फिर जब वह समय आता है तो हम यह गलती दोबारा दोहराते हैं। जब तक हम मन के इस जाल को नहीं काटेंगे तब तक इस बहाने या उस बहाने यह हमें उलझाएगा।

आपको यह असल जिंदगी की ‘Best Funny Story in Hindi’ कैसा लगा हमें बताएं। हमारे YouTube चैनल AajKaJoke को सब्सक्राइब करें। धन्यवाद !

अन्य पढ़ें: