पत्नी पर व्यंग्य | 7 Hindi Hasya Kavita

Famous Hasya Kavita in Hindi: यहां पर हमने हिंदी हास्य कविता संग्रह शेयर किया है। यह हिंदी हास्य कविता (Hindi Hasya Kavita) आपको गुदगुदाने का एक प्रयास है। प्रेम पर हास्य कविता, छोटी हास्य कविता हिंदी में, पत्नी पर हास्य कविता, पत्नी पर व्यंग्य, उधारी कविता, आपको जरूर पसंद आएगी। इन्हें आगे जरूर शेयर करें।

Hindi Hasya Kavita : हिंदी हास्य कविता

A pumpkin emoji animation. Text written in Hindi, 'Hindi Hasya Kavita'

मनुष्य के लिए हँसी बड़ा अनमोल खजाना है। जो हंस सकता है, वह भाग्यवान है। हमारा जीवन दुखों से भरा हुआ है। जो व्यक्ति अपने जीवन में दुःख को भूल कर हंसना सीख लेता है, वह व्यक्ति सचमुच श्रेष्ठ है। आपको हंसाने के लिए प्रस्तुत हैं कुछ हिंदी हास्य कविता। हमारे YouTube #shorts channel AajKaJoke को Subscribe करना ना भूलें।

घटना स्थल : Hindi Hasya Kavita

Road sign animation. Hindi poem on marriage invitation.

उन दिनों, ख़ुशी से झूम रहा था, मन में था उत्साह।
होने जा रही थी शादी मेरी, गम की किसे परवाह।
निमंत्रण पत्र बाँट रहा था, दोस्तों के घर जा जा कर।
खुश थे सब दोस्त मेरे, मेरी शादी की खबर पाकर।
बटोर रहा था बधाई, दुआओं की हो रही थी कमाई।
जिगरी यार के घर पहुंचा, ख़ुशी से अपनी बात बताई।
मेरी शादी होने वाली है, आपको पहुंचना वहां है।
जी जरूर पहुंचेंगे, बताइए घटना स्थल कहां है।

चालाक औरतें : Hindi Hasya Kavita

A woman animation. Hindi funny poem on clever women.

यह औरतें बड़ी चालाक होती हैं।
एक दुःखी दोस्त गा रहा था यह गाना,
पूछा जो मैंने तो मुझे सुनाने लगा अफसाना।
यह औरतें बड़ी चालाक होती हैं।
अपने फ़ोन को लॉक करके रखती मेरी वाइफ,
मेरे फ़ोन का पॉसवर्ड ले लेती रख कर गले पर नाइफ।
यह औरतें बड़ी चालाक होती हैं।
ऑफिस के लैंडलाइन पर कॉल करके पता करती मेरी लोकेशन,
बिना बताये मायके चली जाती मनाने वेकेशन।
यह औरतें बड़ी चालाक होती हैं।
अपनी प्रोफाइल पिक में अकेली,
और पति की डीपी में साथ होती हैं।
यह औरतें बड़ी चालाक होती हैं।

दर्दे मोहब्बत : Hindi Hasya Kavita

A heart animation. The funny poem in Hindi is about the pain of love.

कितना दर्द है मोहब्बत में,
घूमो लड़की के आगे पीछे बनके घनचक्र,
आवारा लगोगे अलग और चप्पल की घिसाई अलग।
कितना दर्द है मोहब्बत में,
पट जाए लड़की तो बन जाओगे हीरो वर्ना
दाढ़ी बढ़ेगी अलग और सर के बाल अलग।
कितना दर्द है मोहब्बत में,
अब चैटिंग और शॉपिंग का भी दौर चलेगा,
उल्लू की तरह जागोगे अलग, जेब ढीली होगी अलग
कितना दर्द है मोहब्बत में,
तन्हाई अलग, जुदाई अलग, बेवफाई अलग।
और घर वालों को पता चल जाये तो कुटाई अलग।

दिल धड़कता है बार-बार : Hindi Hasya Kavita

A money bag animation. A funny poem in Hindi is about a loan borrower.

यह दिल और दिल की धड़कन, तुम्हे देख कर ठहर गई।
मुश्किल में आ गई जान, आफत में जैसे फंस गई।
क्या जलवा है तेरा, क्या चाल है तेरी, पूछो मत हमसे।
पास आना भी चाहें तो, हिम्मत कहां से लाएं कसम से।
राह चलते भी तू जो आए नजर, रंग उड़ जाए हमारा।
जुबान को जंग लग जाए, बस वो मुस्कुराना तुम्हारा।
जब भी होता है तुम्हारा दीदार, दिल धड़कने लगता है बारबार।
आदत से मजबूर हो तुम, मांग ना लो कहीं फिर से उधार।

खूबसूरत आंखों में आंसू : Hindi Hasya Kavita

A weeping emoji. A Funny poem in Hindi is about false tears.

यार मेरी तुम हो ड्रामेबाज़, क्या है तेरी यह अदा।
पल में तोला पल में मासा, बदलती रहती हो सदा।
मुखड़े पर तेरे हँसी और आँखों में तेरी हैं आंसू।
उस बनाने वाले ने भी, क्या चीज बनाई है धांसू।
सुबह तेरे सर पर दुपट्टा और मंदिर में वो पूजा।
रात को नाईट पार्टी, जैसे काम ना हो कोई दूजा।
तेरी खूबसूरत आँखों में, यह आंसू अच्छे नहीं लगते।
तू जितना भी रो ले, कभी ये सच्चे नहीं लगते।

आदमी का जीवन : Hindi Hasya Kavita

A man animation. A funny poem in Hindi is about the silence of a man after marriage.

खुश था दोस्त बहुत, उसकी शादी की बात चली थी।
हम शांत थे, मन की पृष्ट्भूमि में यादें की खलबली थी।
अपना समय याद आया, कुछ खट्टी मीठी चित्रावली थी।
कितने प्रसन्न थे हम, बस कुछ समय पहले, शादी के।
कैसे झूमते हुए जाकर बैठे थे, पास अपनी दादी के।
हंसी थी वह, बोली दिन शुरू हो गए तेरी बर्बादी के।
समझ नहीं आया था तब, अब दोस्त को समझा सकते हैं।
उसकी स्वप्न की दुनिया को, हकीकत दिखा सकते हैं।
कम शब्दों में, अपनी चुपी का कारण बता सकते हैं।
रहता है आदमी शादी से, पहले गर्मजोशी में।
शादी के बाद, कुछ दिनों तक मदहोशी में।
और उसके बाद, पूरा जीवन ख़ामोशी में।

सदा सुखी रहो : Hindi Hasya Kavita

A blessed text animation. A funny poem in Hindi is about not giving the blessing of being always happy.

आशीर्वाद लेना और देना, हम भारतीयों का अधिकार।
होश सँभालते ही सिखाते हमे, कैसे करना है नमस्कार।
सूर्ये से ले कर चंदा मामा और अपने मामा प्रणाम करते सबको
चाचा चाची, दादा दादी, बुआ फूफा, ताऊ ताई, और रब को।
शुक्र करो कलयुग है यह, वार्ना झंझट हो जाता।
सतयुग होता और किसी का आशीर्वाद फल पाता।
किसी की शादी में आ सकती है रुकावट, सुन लो मेरी फरियाद।
कभी किसी को ना देना, सदा सुखी रहो का आशीर्वाद।

दोस्तो अगर आपको यह हिंदी हास्य कविता (Hindi Hasya Kavita) पसंद आई हैं तो इन्हे शेयर जरूर करें। आपके कॉमेंट हमें और अच्छा करने एवं सुधार करने की प्रेरणा देते हैं।

हंसी का महत्व मनुष्य जीवन में क्या है?

मनुष्य के लिए हँसी बड़ा अनमोल खजाना है। जो हंस सकता है, वह भाग्यवान है। हमारा जीवन दुखों से भरा हुआ है। जो व्यक्ति अपने जीवन में दुःख को भूल कर हंसना सीख लेता है, वह व्यक्ति सचमुच श्रेष्ठ है।

उधार लेने वालों पर कवि ने क्या व्यंग्य किया?

जब भी होता है तुम्हारा दीदार, दिल धड़कने लगता है बारबार।
आदत से मजबूर हो तुम, मांग ना लो कहीं फिर से उधार।

मगरमच्छ के आंसू पर कोई कविता है क्या?

तेरी खूबसूरत आँखों में, यह आंसू अच्छे नहीं लगते।
तू जितना भी रो ले, कभी ये सच्चे नहीं लगते।

1 thought on “पत्नी पर व्यंग्य | 7 Hindi Hasya Kavita”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *