Chutkule in Hindi Funny | 8 हंसाने वाले चुटकुले

Chutkule in Hindi, हास्य जोक्स हिंदी, हिन्दी जोक्स चुटकुले, हास्य चुटकुले हिन्दी में, नए नए ताज़ा चुटकुले, हंसाने वाले चुटकुले, youtube #shorts और हंसाने वाले किस्से, अगर आप यह ढूंढ रहें हैं तो आप एक दम सही जगह पर आये हैं। आप का स्वागत है, हंसी की एक अनोखी दुनिया में जहाँ पर आप को मिलेंगे, एक से बढ़ कर एक हंसाने वाले चुटकुले |

हंसना जीवन की ऊर्जा को बढ़ाने एक उत्तम स्रोत है। हंसने से हम अपने सारे दिन की थकान दूर कर एक नई उमंग का अनुभव करते हैं। आजकल के तनाव भरे लाइफस्टाइल में जीने के लिए हंसना बेहद जरुरी है। हंसने से मन में विविध रस उत्पन्न होते हैं, जो विपरीत परिस्थितिओं में भी सकारात्मक सोच को विकसित करते हैं, जिससे हम अपने सभी दैनिक कार्यों को आसानी से करने में सक्षम होते हैं। हम अपने और आसपास के सभी मनुष्यों को भी इस सकारात्मक सोच से सराबोर कर देते हैं।

Chutkule in Hindi: हंसाने वाले चुटकुले #shorts

मनुष्य अकेला ऐसा प्राणी है, जिसे प्रकृति ने हंसने का वरदान दिया है। मनुष्य को छोड़ कर कोई भी जीव हंस नहीं सकता। हमे हंसाने के लिए सबसे अच्छी चीज जो उपलब्ध है वह है, ‘चुटकुले’ | हम आप के लिए लाएं हैं, अलग-अलग विषयों पर Chutkule in Hindi या हंसाने वाले चुटकुले। इन जोक्स रूपी हंसी की बारिश का आप भी आनंद लें।

Hindi Chutkule Majedar
वफादार DOGEE: Chutkule in Hindi #shorts

पालतू जानवर विशेष होते हैं और अगर पालतू जानवर कुत्ता हो तो वह अपने मालिक के लिए और अधिक विशेष हो जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि जितना प्यार हम कुत्तों को देते हैं, वे उसका सौ गुना प्यार हमें वापिस देते हैं और अपने जीवन के अंत तक हमारे प्रति वफादार बने रहते हैं। पालतू कुत्ते हमें बहुत प्यारे होते हैं। वह घर की रखवाली करते हैं, वफादार होते हैं और हमें दिल से प्यार करते हैं। हम सब को इनके साथ समय व्यतीत करना पसंद है।

ऐसे ही एक पालतू और वफादार डॉग की कहानी हम आपको सुनते हैं। एक आदमी एक कुत्ता खरीदने के लिए दूसरे आदमी के पास गया और उसने कहा कि मुझे एक प्यारा और वफादार कुत्ता चाहिए, क्या तुम्हारा कुत्ता वफादार है? कुत्ते के मालिक ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आपको बहुत हंसी आएगी सुनिए :

Chutkule in Hindi

मैं खरीदूंगा तुम्हारा कुत्ता, पर क्या है यह वफादार।
वफ़ा पे इसकी शक ना करो मेरे सरकार।
पहले भी बेच चूका हूँ, कई बार इसे।
वापिस आ जाता है, मेरे पास मेरा यार।

मुश्किल EXAM: Chutkule in Hindi #shorts

एग्जाम एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। आपको भी याद होगा कि परीक्षा के दिनों में हम कितने तनाव में आ जाते हैं। उसका कारण तो यह होता था कि हम सारा साल पढ़ाई करते नहीं थे और परीक्षा के समय कुछ दिन पढ़ कर पास होना चाहते थे। आज कल के बच्चों के लिए तो यह और भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि उनके पास तो आज कल स्मार्ट फोन भी है और उनका ज्यादातर वक़्त तो मोबाइल के ऊपर ही व्यतीत होता है।


ऐसे ही एक बच्चा पेपर दे कर आया तो बहुत परेशान था। उसकी माँ ने पूछा, क्या बात है? क्या एग्जाम में मुश्किल सवाल आये थे, तो उस बच्चे ने जो जवाब दिया उसे सुन कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी, सुनिए उसी बच्चे की जुबानी :

Chutkule in Hindi

क्यों परेशान हो, पेपर में सवाल आये थे मुश्किल।
नहीं सवाल तो आसान थे, जवाब थे मुश्किल।

दिल चीर के देख: Chutkule in Hindi #shorts

प्यार क्या है, यह हम सब अच्छे से जानते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो अपने जज्बातों का इजहार कर दीजिये, क्योंकि इजहार करने से रिश्ते बन जाते हैं और कभी-कभी चुप रह जाने से वही जज्बात दबकर खत्म हो जाते हैं। इसलिए अच्छे वक्त का इंतजार ना करते हुए लड़की को अपने दिल की बात बता दीजिए।प्यार इस दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है| जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप की जिंदगी बदल जाती है और आप पहले से ज्यादा खुश रहने लगते हैं।

अगर इश्क मोहब्बत हो और नोकझोंक ना हो तो मज़ा ही नहीं आता। यह प्यारी सी तकरार, प्यार को और अधिक शिद्दत से निभाने का काम करती है। ऐसे ही एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से जब कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और आगे क्या बताऊ, आप खुद ही सुन लीजिये :

Chutkule in Hindi

सोचा था, यह एक मज़ाक होगा।
सोचा ना था, चाकू से वार होगा।
बस इतना सा ,जब मैंने कहा होगा।
दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा।

मैं और मेरा MOBILE: Chutkule in Hindi #shorts

स्मार्टफोन ने दुनिया में क्रांति ला दी है। आज की दुनिया में लगभग सभी के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन पर लोगों का मैसेज, कॉलिंग या गेम खेलते देखना काफी आम है, लेकिन स्मार्टफोन से ज्यादा निकटता के कुछ खतरे भी होते हैं। यदि व्यक्ति इसका आदी हो जाये तो मुश्किल हो जाती है। आजकल बच्चों में मोबाइल फोन की लत विशेष नकारात्मक प्रभावों को जन्म दे रही है। कई माता पिता की शिकायत होती है कि ‘हमारा बच्चा फोन का एडिक्ट हो गया है’। यदि आप भी इन पेरेंट्स की तरह हैं तो आप के मन में भी सवाल आएगा कि बच्चों के मोबाइल एडिक्शन से कैसे निपटें।

माँ बाप और बच्चों के बीच मोबाइल को लेकर होने वाली खींचतान में एक बच्चे के मुँह से कुछ ऐसा सुनने को मिला, जिसे सुन कर मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया| आप भी सुनिए, उस बच्चे का दुःख, जिसके माँ बाप स्मार्टफोन को ले कर उसे टोकते रहते हैं :

Chutkule in Hindi

खुश हैं बहुत मैं और मेरा मोबाइल।
ना भाए घरवालों को मेरी यह स्माइल।

प्राणनाथ: Chutkule in Hindi #shorts

जब एक लड़का-लड़की शादी के बंधन में बंधते हैं, तो सिर्फ वो ही नहीं बल्कि उनके घर वाले भी काफी खुश होते हैं। हर कोई दोनों की आने वाली जिंदगी को अच्छे से बिताने की कामना करता है और अपना बहुत सारा आशीर्वाद और प्यार देते हैं। शादी के बाद लगभग सब कुछ बदल जाता है, क्योंकि जहां पहले लोग अपनी मर्जी से सब कुछ कर पाते थे, तो वहीं अब उस चीज को करने के लिए उन्हें अपने पार्टनर की हाँ चाहिए होती है। वहीं, इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतने ही छोटे-मोटे झगड़े भी होते रहते हैं।

शादी के समय पति पत्नी एक दूसरे से कई तरह के वायदे करते हैं, किन्तु शादी के कुछ समय बाद जीवन की भागदौड़ में वो सब पीछे छूट जाते हैं। यह सब भी झगड़े का कारण बनता है। ऐसे ही एक पत्नी ने अपने पति से शादी के समय वादा किया था कि वह अपने पति की खूब सेवा करेगी, लेकिन एक बार जब दोनों में लड़ाई हुई तो पति के मुँह से जो शब्द निकले उनको सुनकर आपको बहुत हंसी आएगी | आइए लीजिये सुनिए :

Chutkule in Hindi

मैरिज पर वाइफ बोली, आप हैं मेरे प्राणनाथ और मैं चरणों की दासी।
आफ्टर मैरिज, पति हो गए चरणदास और पत्नी हो गयी प्राणों की प्यासी।

महापुरुष: Chutkule in Hindi #shorts

जीवन जीने के लिए तीन मूलभूत चीजों की आवश्यकता होती है, रोटी, कपड़ा और मकान। इसके लिए आदमी के पास कोई व्यापार या कोई नौकरी होना जरूरी है। फिर घर को सुचारु रूप से चलने के लिए आदमी को शादी करने की भी जरूरत होती है। जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है शादी। विवाह के लिए भावनात्मक रूप से तैयारी की भी आवश्यकता होती है। विवाह को नियंत्रित करने के लिए जीवन के कठिन पहलुओं में तालमेल बैठाना पड़ता है। दो अलग-अलग जीवन शैली को एक में मिलाना मुश्किल हो सकता है, खासकर जब से दोनों की भावनाएं शामिल हैं।

जैसे की पहले भी बताया है, कि स्मार्टफोन ने दुनिया में क्रांति ला दी है। आज की दुनिया में जब लगभग सभी के पास स्मार्टफोन होता है। स्मार्टफोन के लोग आदी हो जाते हैं। शादी पर मोबाइल फोन की लत व्यक्तिगत संबंधों पर विभिन्न नकारात्मक प्रभावों को जन्म दे सकती है। आज के आधुनिक युग में एक सफल और महान व्यक्ति वो ही है जो :

Chutkule in Hindi

वो महापुरुष कहलाये जो बीवी, नौकरी,
और स्मार्टफोन के बीच में तालमेल बैठाये।

चांद और उल्लू: Chutkule in Hindi #shorts

प्यार अमिट है। प्यार की कोई ना तो उम्र है, ना कोई सीमा। प्यार विविध रूपों में लड़का-लड़की, पति-पत्नी, भाई-बहन और माता-पिता या किसी वस्तु से भी हो सकता है। जब एक लड़के और लड़की में प्रेम की शुरुआत होती है, तो अक्सर नोकझोंक और लड़ाई झगड़ा देखने को मिलता है। अक्सर लड़का लड़की को इम्प्रेस करने के लिए उसकी तुलना कभी गुलाब से, तो कभी चाँद से करता है। ऐसे ही जब एक लड़के ने तारीफ में लड़की की उपमा चाँद से की तो लड़की ने नहले पे दहला मारते हुए, उस लड़के के अरमानों पर पानी फेर दिया। लीजिये सुनिए और हँसिये:

Chutkule in Hindi

लड़का लड़की से बोला कि चांद तो रात में निकले है, आज दिन में कैसे निकल गया।
लड़की लड़के से बोले कि उल्लू तो रात में बोले है, आज दिन में कैसे बोल गया।

सोच कर बताएगा: Chutkule in Hindi #shorts

शादी से पहले और शादी के बाद की आदमी की जिंदगी एक दम बदल जाती है। शादी से पहले हम पूरी तरह से स्वतंत्र होते है और हमारे ऊपर परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होती। हम कहीं पर भी आने जाने के लिये सिर्फ अपने माता पिता से पूछते हैं या हठ करते हैं। जैसे की अगर दोस्त मिल कर कहीं हिल स्टेशन पर जाने का प्रोग्राम बनाते हैं, तो माता पिता से पूछ कर हम चले जाते हैं। अगर पेरेंट्स मना करते हैं तो हम उनसे हठ कर के भी चले जाते हैं।

लेकिन शादी के बाद यह सब संभव नहीं होता। घर पर पत्नी और बच्चे भी होते हैं और उनका भी दायित्व हमारे ऊपर होता है। हमारा कोई भी इस तरह का घूमने जाने का निर्णय हम अकेले नहीं ले सकते। हमें सब को साथ ले कर चलना होता है। इसी परिस्थिति को बयान करने के लिए पेश है एक व्यंगात्मक जोक| सुनिए और अगर आप शादीशुदा हैं तो आप अपने को ऐसा ही महसूस करेंगे:

Chutkule in Hindi

शादीशुदा आदमी, जब कहे के सोच कर बताएगा।
समझ लो, मतलब इसका कि बीवी से जवाब आएगा।

YouTube #shorts देखने के लिए, हमारे YouTube #shorts Channel को सब्सक्राइब करें। इसी तरह के Chutkule in Hindi सुनने के लिए:

प्यार मोहब्बत की नोकझोंक में क्या हंसी का मौका होता है ?

लड़के लड़की की नोकझोंक में अक्सर हंसी का मौका मिल जाता है, क्योंकि दोनों एक दूसरे को इम्प्रेस करने की होड़ में रहते हैं।

जब माँ ने बच्चे का मोबाइल छीन लिया तो क्या हुआ ?

बच्चा बोला मेरी माँ मेरे मोबाइल जे जलती है।

जब एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के कहा I Love You तो लड़की का रिएक्शन देख कर लड़का क्यों भागा ?

लड़की उसके पीछे चाकू ले कर दौड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *