मां और बच्चे का संबंध ईश्वरीय संबंध है। मातृत्व को इस धरती पर देवत्व का रूप हासिल है। मेरे पड़ोस से कुछ आवाज आ रही थी। किसी का बच्चा कहीं चला गया...   

...जब मैंने बाहर जाकर देखा तो हमारे पड़ोस में रहने वाले मुन्नू का कहीं पता नहीं चल रहा था। सभी उसे खोजने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। छह साल का... 

...प्यारा और मासूम बच्चा था। सभी उससे बहुत प्यार करते थे। उसकी मां के आंसू थम नहीं रहे थे, वह बहुत ज्यादा रो रही थी। मैं भी उसे ढूंढने के लिए... 

...निकल पड़ा, तभी किसी ने आवाज लगाई मुन्नू मिल गया। बच्चे को आता देख मां खुशी से पागल हो गई। जैसे ही सब अपने घर चले गए तो बाहर से पिटाई की... 

...आवाज आने लगी। तभी मेरी पत्नी के मुंह से जो शब्द निकलें:

जो मां बच्चे के गुम हो जाने पर, बहुत देर तक रोती है। वोही मां बच्चे के घर आ जाने पर, उसे तबीयत से धोती है।